बिंदकी: बादलपुर में आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता ने कहा- भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल
फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर क्षेत्र के बादलपुर में मंगलवार को दिन में 1 बजे से समाजवादी पार्टी के एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। गांव में ठेके खोले जा रहे है। स्कूल बंद किया जा रहे है। जनता सरकार को बदलना चाहती है।