प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाजार चौक में गिरी घर की दीवार, हादसे के समय घर में सो रहे थे लोग
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाजार चौक में एक घर की दिवाल अचानक से गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि प्रभात पट्टन निवासी मनीष रमेश पांडे एवं नरेंद्र पांडे के घर की कच्ची दीवाल अचानक से बारिश के चलते भरभरा कर रोड पर जा गिरी। जब यह हादसा हुआ घर में सभी लोग सो रहे थे।