खलीलाबाद: चिपचिपी गर्मी से लोगों को मिली निजात,खलीलाबाद में हुई बरसात ने मौसम को किया खुशनुमा
कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से रविवार को लोगों को बड़ी राहत मिली।जनपद मुख्यालय खलीलाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर 2:30 बजे हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।बारिश शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।सड़कों पर भीषण गर्मी के कारण कम दिखाई देने वाली चहल-पहल एक बार फिर बढ़ गई।