तिलहर: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेजा
दरअसल थाना तिलहर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चला जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर जैतीपुर तिराहे के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रमापुर दक्षिणी गांव के रहने वाले रामलखन उर्फ नन्हे, अवनीश और फीलनगर गांव के रहने वाले इमरान खान को गिरफ्तार किया है।