खगड़िया: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काशिमपुर में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक, विकास कार्यों पर हुए कई महत्वपूर्ण फैसले
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बुधवार दिन के 1:00 को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काशिमपुर में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विद्यालय के विकास और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बबलू मंडल ने शिक्षा के महत्व पर