महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होली के रंग में भंग, हुई मारपीट एवं पथराव, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Mar 11, 2025 वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होली के रंग में उसे समय भंग पड़ गया, जब कैंपस के अंदर होली मना रहे छात्र - छात्रों के साथ बाहरी तत्वों ने घुसकर उपद्रव करना शुरू कर दिया। छात्रों से मारपीट और पथराव किया गया । विश्वविद्यालय में उपद्रव की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ शरारती तत्वों को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।