जसवंतनगर: जसवंत नगर कोतवाली पुलिस ने नगला राठौर मार्ग से सटोरिया युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई
जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि उप निरीक्षक कमल कुमार ने ग्राम नगला राठौर मार्ग पर सट्टा लिखते पुष्पेन्द्र उर्फ अक्कू निवासी थाना जसवंत नगर जनपद इटावा को रंगे हाथ पकड़ा। उपनिरीक्षक ने आरोपी से 750 रुपये नकद, मोबाइल और सट्टा पर्ची बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की है।