कटनी नगर: एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने सड़क हादसे में शहीद आरक्षक के ढाई वर्षीय पुत्र पृथ्वी को सौंपी बाल आरक्षक की कमान
जिला दमोह में अपनी सेवाएं दे रहे स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर की एक सड़क हादसे में अचानक हुए दुखद निधन से पूरा परिवार सदमे में था। इस मुश्किल घड़ी में मप्र शासन और पुलिस विभाग ने नियमो के तहत राहत देते एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने स्वर्गीय आरक्षक के महज 2 वर्ष माह के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को आज गुरुवार दोपहर 1 बजे अनुकंपा नियुक्ति-पत्र सौपा।