टनकपुर–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-09) पर मंगलवार शाम बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्वाला और अमोड़ी के बीच तुलसी होटल के समीप यात्रियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में नहीं गिरा, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।