राऊ: भारी विवाद के बाद मुख्यमंत्री के हाथों मल्हारगंज तहसील कार्यालय का उद्घाटन, मल्हारगंज तहसील को मिला ठिकाना
Rau, Indore | Jun 26, 2025 कलेक्टर कार्यालय में चार कमरों में चल रही मल्हारगंज तहसील को आखिरकार अब अपना खुद का ठिकाना मिल गया है। सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में महीनो पहले ही तहसील कार्यालय का निर्माण कर लिया गया था।नेट कनेक्शन लाइट पानी जैसी जरूरी सुविधाएं भी चाक चौबंद कर ली गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी कार्यालय का स्थानांतरण उद्घाटन नहीं होने के कारण अटका पड़ा था।