राऊ: कलेक्टर की जनसुनवाई में स्टाम्प वेंडर पहुंचे, ₹100 के स्टाम्प नोटर पर जताई आपत्ति
Rau, Indore | Jun 24, 2025 इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के द्वारा जिले में 100 रूपये के स्टाम्प पर प्रॉपर्टी खरीदी और बिक्री के लिए होने वाली नोटरी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है ऐसे में अब नोटरी स्टाम्प वेंडर इस आदेश का विरोध कर रहे है बड़ी संख्या में स्टाम्प वेंटर और वकील आज मंगलवार 3 बजे कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह से आदेश वापस लेने की मांग की है।