अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने चाकू दिखाकर राइस मिल व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
अकलतरा के महावीर राइस मिल के व्यवसायी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि उसके राइस मिल के कर्मचारी ने फोन करके बताया कि धान की चोरी करते हुए जगन्नाथ विश्वकर्मा को पकड़े थे, तभी वहां से भाग गया। दोबारा से जगन्नाथ विश्वकर्मा शराब के नशे में उसके राइस मिल में चाकू लेकर घुसा था और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दिया।