रायबरेली: पश्चिम गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Raebareli, Raebareli | Nov 8, 2026
8 नवंबर रविवार की शाम 6:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी प्राप्त हुई, कि बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बाइक पर सवार होकर हरचंदपुर बाजार से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गया और दुर्घटना का शिकार हो गया।