Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

सिंगरौली: एनटीपीसी शासन का हर बार आश्वासन देकर विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय के संबंध में

Singrauli, Singrauli | Sep 19, 2020

MORE NEWS

सांसद के पुत्र की गाड़ी से हुआ हादसा,एक आदीवासी व्यक्ति की मौके पर ही हुई थी मौत ,परिजनों ने शव रखकर तीन घंटे तक किया चक्का जाम

⚡S News⚡

------:-----:----:----:----:----:----:---;;-----:----:---;;-----:----:----:----:---
सिंगरौली:एनसीएल एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बब्बे लाल की मौत के बाद रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने काटा मोड़ पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण एक्सप्रेसवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। इसी नाराजगी के चलते परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
मृतक के परिजनों ने परिवार के लिए उचित आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केवल मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि संबंधित प्रशासनिक और परियोजना अधिकारियों को मौके पर आकर लिखित रूप से कार्रवाई और सहायता का भरोसा देना होगा।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों से लगातार चर्चा कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के दौरान वाहन स्वामी की ओर से मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा अंत्येष्टि के लिए 30 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दिलाई गई। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर मृतक के आश्रित परिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।
आर्थिक सहायता और प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद परिजन एवं ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद करीब तीन घंटे से जारी चक्का जाम समाप्त कराया गया और एनसीएल एक्सप्रेसवे पर यातायात दोबारा सामान्य हो सका।

प्रदर्शन के दौरान कोयला परिवहन सहित अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना घटित करने वाली गाड़ी सीधी सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा के बेटे अनुप मिश्रा के नाम पर रजिस्ट्रेशन है जो कोयले के कार्य के लिए एनसीएल मे लगी हुई है।

सांसद के पुत्र की गाड़ी से हुआ हादसा,एक आदीवासी व्यक्ति की मौके पर ही हुई थी मौत ,परिजनों ने शव रखकर तीन घंटे तक किया चक्का जाम ⚡S News⚡ ------:-----:----:----:----:----:----:---;;-----:----:---;;-----:----:----:----:--- सिंगरौली:एनसीएल एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बब्बे लाल की मौत के बाद रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने काटा मोड़ पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण एक्सप्रेसवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। इसी नाराजगी के चलते परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। मृतक के परिजनों ने परिवार के लिए उचित आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केवल मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि संबंधित प्रशासनिक और परियोजना अधिकारियों को मौके पर आकर लिखित रूप से कार्रवाई और सहायता का भरोसा देना होगा। चक्का जाम की सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों से लगातार चर्चा कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के दौरान वाहन स्वामी की ओर से मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा अंत्येष्टि के लिए 30 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दिलाई गई। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर मृतक के आश्रित परिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। आर्थिक सहायता और प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद परिजन एवं ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद करीब तीन घंटे से जारी चक्का जाम समाप्त कराया गया और एनसीएल एक्सप्रेसवे पर यातायात दोबारा सामान्य हो सका। प्रदर्शन के दौरान कोयला परिवहन सहित अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना घटित करने वाली गाड़ी सीधी सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा के बेटे अनुप मिश्रा के नाम पर रजिस्ट्रेशन है जो कोयले के कार्य के लिए एनसीएल मे लगी हुई है।

Singrauli, Singrauli | Jun 28, 2026

'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा मोरवा, मोहर्रम पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा मोरवा, मोहर्रम पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

Singrauli, Singrauli | Jun 27, 2026

पार्किंग व्यवस्था के अभाव में वंदना हॉस्पिटल के बाहर बिगड़ रहे हालात

पार्किंग व्यवस्था के अभाव में वंदना हॉस्पिटल के बाहर बिगड़ रहे हालात

Singrauli, Singrauli | Jun 27, 2026

मोरवा बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों को किया सतर्क

मोरवा बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों को किया सतर्क

Singrauli, Singrauli | Jun 26, 2026

सिंगरौली_पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ही निकली पति की कातिल!

दिनांक 21/06/2026 को ग्राम भर्रा (नेशनल हाईवे 39 के किनारे) बोल्डर के ढेर के पीछे एक रक्त रंजित लाश मिली थी। मृतक की पहचान रघुनाथ उर्फ सरजू खैरवार (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप. क्र. 300/2026 धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

सिंगरौली पुलिस टीम ने जब बारीकी से तफ्तीश की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था और रोज अपनी पत्नी रामकली के साथ मारपीट व पैसों की छिनैती करता था। इसी बीच रामकली का प्रेम प्रसंग माडा क्षेत्र के नीरज कुमार शाह से हो गया। पति से परेशान होकर रामकली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

योजना के मुताबिक, 19 जून को जब मृतक शादी में जाने के लिए निकला, तो प्रेमी नीरज अपने दोस्त सूरज सिंह गोड के साथ आया। उन्होंने हाईवे के किनारे मृतक को पहले शराब पिलाई और फिर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

 1. रामकली खैरवार (उम्र 30 वर्ष) - मृतक की पत्नी (मुख्य साजिशकर्ता)
 2. नीरज कुमार शाह (उम्र 23 वर्ष)- निवासी ग्राम मलगा, थाना माडा (प्रेमी)
 3. सूरज सिंह गोड (उम्र 22 वर्ष) - निवासी ग्राम मलगा, थाना माडा (सह-आरोपी)

सिंगरौली_पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ही निकली पति की कातिल! दिनांक 21/06/2026 को ग्राम भर्रा (नेशनल हाईवे 39 के किनारे) बोल्डर के ढेर के पीछे एक रक्त रंजित लाश मिली थी। मृतक की पहचान रघुनाथ उर्फ सरजू खैरवार (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप. क्र. 300/2026 धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। सिंगरौली पुलिस टीम ने जब बारीकी से तफ्तीश की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था और रोज अपनी पत्नी रामकली के साथ मारपीट व पैसों की छिनैती करता था। इसी बीच रामकली का प्रेम प्रसंग माडा क्षेत्र के नीरज कुमार शाह से हो गया। पति से परेशान होकर रामकली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। योजना के मुताबिक, 19 जून को जब मृतक शादी में जाने के लिए निकला, तो प्रेमी नीरज अपने दोस्त सूरज सिंह गोड के साथ आया। उन्होंने हाईवे के किनारे मृतक को पहले शराब पिलाई और फिर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी 1. रामकली खैरवार (उम्र 30 वर्ष) - मृतक की पत्नी (मुख्य साजिशकर्ता) 2. नीरज कुमार शाह (उम्र 23 वर्ष)- निवासी ग्राम मलगा, थाना माडा (प्रेमी) 3. सूरज सिंह गोड (उम्र 22 वर्ष) - निवासी ग्राम मलगा, थाना माडा (सह-आरोपी)

Singrauli, Singrauli | Jun 25, 2026

सिंगरौली: एनटीपीसी शासन का हर बार आश्वासन देकर विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय के संबंध में - Singrauli News