सावर: सावर में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर गूंजी हक की आवाज, सात सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा उपखंड कार्यालय
Sawar, Ajmer | May 14, 2026 अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (खंड सावर) ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया।खंड मंत्री मदनलाल मीणा एवं खण्ड उपाध्यक्ष अनन्त पुरोहित की अगुवाई में गुरुवार शाम 4 बजे सावर में शिक्षकों का सैलाब उमड़ पड़ा।सभी ने सड़कों पर रैली निकालकर CM के नाम सात सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।हाथों में तख्तियां और लबों पर इंकलाबी नारे लिए शिक्षकों ने रैली निकाली।