नानपारा: नानपारा में सबसे पहले जनगणना रिपोर्ट जमा करने पर शिक्षिका को एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
नानपारा क्षेत्र में जनगणना टीम की सदस्य और शिक्षिका बेबी मालिक को सम्मानित किया गया है। उन्होंने तहसील नानपारा में हाउस लिस्टिंग जनगणना रिपोर्ट सबसे पहले जमा की, जिसके लिए उपजिलाधिकारी नानपारा अमिता यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। बेबी मालिक ने अपने ब्लॉक 0580 में आवंटित 77 मकानों की जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया।