शाजापुर: शाजापुर जिले में 109 बोरी बंधान और 29 स्टॉप डेम के गेट लगाए गए
शाजापुर: रविवार को सुबह 10: मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में शाजापुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा वर्षा के जल संचयन के लिए 02 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नदी नालों पर बोरी बंधान एवं स्टाॅप डेमों में गेट एवं कड़ी शटर लगाये जाकर जल संचयन कार्य किया जा रहा है।