अनूपगढ़: अनूपगढ़ के अंबेडकर सर्किल के पास स्थित एक फैक्ट्री में रुपए के लेनदेन को लेकर मजदूर के साथ हुई मारपीट
अनूपगढ़ के अंबेडकर सर्किल के पास स्थित सुदेश कॉटन फैक्ट्री में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक मजदूर पर दूसरे मजदूर ने पत्थरो और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया।घायल को अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के द्वारा घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।