सिमडेगा: सिमडेगा डीसी ने कोचेडेगा बांसपहाड़ में सब्जी व फूलों की खेती का निरीक्षण किया, बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह के द्वारा शनिवार को 1:00 बजे कोचेडेगा बांसपहाड़ स्थित सब्जी एवं फूलों की खेती का निरीक्षण किया ।निरीक्षण करते हुए उन्होंने देखा कि 150 एकड़ में यहां पर किसानों द्वारा फल सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है ।जिसकी सराहना किया। मौके पर उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि किसानों को लाभ मिल सके