जांजगीर: पौना गांव में बारातियों पर हमला, दूल्हे के पिता समेत 5 घायल; वीडियो आया सामने
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत पौना गांव में बरात के दौरान जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को खोखरा गांव से पुनउराम यादव के यहां बरात पहुंची थी। परघनी कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गांव के कुछ लोगों ने बारातियों पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला ।