कुमारखंड: कुमारखंड थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को शाम करीब 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, गणमान्य लोग और पंचायत जनप्रतिनिधियों से बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और सद्भाव का वातावरण कायम रखें।