शाहगंज: खुटहन में गर्भवती की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, किरण अस्पताल किया गया सील
छह माह की गर्भवती महिला की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शाहगंज एसडीएम कुणाल गौरव ने पुलिस बल के साथ रविवार की सुबह करीब 10 बजे किरण अस्पताल को सील कर दिया। इससे पहले पुलिस ने मुकदमे में वांछित चिकित्सक किरण यादव के पति अरुण यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकू मा