महोबा: खिरसहेबा में जन्मतिथि में अंतर के कारण युवती का नाम मुआवजा सूची से कटा, डीएम से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 23, 2026 अर्जुन सहायक परियोजना के तहत विस्थापन प्रभावित झिरसहेबा निवासी सविता का नाम मुआवजा सूची से काट दिया गया। पिता अमरचंद्र ने डीएम से शिकायत की कि आधार और मार्कशीट में जन्मतिथि अलग होने के कारण नाम हटाया गया, जबकि अन्य दस्तावेजों में आयु सही है। उन्होंने पुनः सूची में शामिल कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।