मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में दबंगों ने पीड़िता के साथ की मारपीट, कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय पहुंची शिकायत
एलाऊ थाना क्षेत्र के मेरापुर गुजराती निवासी ममता देवी पत्नी राजपाल ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कार्रवाई नहीं की है। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर एसपी से शिकायत की है।