हज़ारीबाग: हजारीबाग में करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा!
हजारीबाग में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा। कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी में राहुल कुमार गिरफ्तार हुआ, जबकि उसका साथी प्रिंस कुमार फरार है। आरोपी के मोबाइल से कई सट्टेबाजी ऐप और सक्रिय आईडी बरामद हुईं। पूछताछ में करोड़ों रुपये के ऑनलाइन लेनदेन का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, गिरोह युवाओं को लालच देकर सट्टे के कारोबार में जोड़ रहा था। जांच जारी है।