मंगलवार को आदिवासी संगठन ने अपनी मांग को लेकर पीपल चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकाली इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे। फॉरेस्ट एसडीओ अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ, अवैध वन कटाई, वन विभाग द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और झूठा केस बनाने के विरोध में किया प्रदर्शन।