कालपी: मुख्य बाजार में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 12, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार टरननगंज में क्रेट के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेता नासिर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। देर रात करीब 10 बजे हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।