गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में मुहर्रम के अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई जंजीरी मातमी जुलूस
मुहर्रम के अंतिम दिन शनिवार की शाम 5 बजे गया शहर में जंजीरी मातमी जुलूस श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लेकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। मातम करते हुए श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से जंजीरी मातम किया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा।