ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: युवती के चक्कर में फंसाकर ठेकेदार से ऐंठे रुपये
ग्वालियर में युवती के चक्कर में फंसा कर ठेकेदार से ऐंठे रूपये ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार को फिल्मी स्टाइल में जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार को उसके ही दोस्त ने एक युवती से मिलने के लिए बुलाया इसके बाद उसे फंसा कर लूट और ब्लैकमेल किया पुलिस ने तीन युवती और दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।