गोरखपुर: लाखों की जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक और उनकी पत्नी को किया गया गिरफ्तार
पिपराइच पुलिस ने रमवापुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास विश्वकर्मा और उनकी पत्नी नीतू विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।यह कार्रवाई बुधवार को गांव निवासी दिलीप कुमार की शिकायत पर की गई।दिलीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर को एफडी कराने के बहाने उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए।