शाहजहांपुर: दुर्गा पूजा, शोभा यात्रा, दशहरा व रामलीला में जिला पुलिस बल तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी: पुलिस अधीक्षक
शाहजहाँपुर। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। दुर्गा पूजा, शोभा यात्रा, दशहरा व रामलीला में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ड्रोन से निगरानी, भीड़भाड़ वाले स्थलों का निरीक्षण और पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।