जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल की जीत को पश्चिम बंगाल और देश के लिए बताया अहम
बस्तर जिला प्रभारी और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल और देश के लिए भी जरूरी थी । उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए बाड़ लगाई जानी थी लेकिन टीएमसी सरकार लगातार इसपर अड़ंगा लगा रही थी।