जयपुर: मानसरोवर में कैफे संचालक से रंगदारी मांगने पर विरोध करने पर हुआ हमला
Jaipur, Jaipur | May 1, 2026 जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में कैफे संचालक से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अंकित चौधरी ने शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि बदमाशों ने कैफे में घुसकर रोजाना रुपए देने की धमकी दी और मना करने पर लोहे की रॉड से हमला कर हाथ तोड़ दिया।