घाघरा: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर घाघरा भाजपा मंडल ने चांदनी चौक में की आतिशबाजी, बांटी मिठाई
Ghaghra, Gumla | May 5, 2026 बंगाल,असम और पुडुचेरी राज्य में हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर घाघरा भाजपा मंडल द्वारा चांदनी चौक में आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने किया।