तीर्थन घाटी गुशैनी / बंजार - शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव माना जाता है, लेकिन तीर्थन घाटी के दूरदराज क्षेत्रों में कई स्कूल भवनों की खराब हालत शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। ग्राम पंचायत पेखड़ी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नाहीं का भवन असुरक्षित घोषित होने के बाद यहां पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों के लिए टीन की चादरों से अस्थायी व्यवस्था की गई है। वहीं पेखड़ी-1 और पेखड़ी-2 प्राथमिक स्कूलों के भवन भी खस्ताहाल बताए जा रहे हैं।
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026