BHU विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं की लंबी कतार
Sadar, Varanasi | Feb 15, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित BHU विश्वनाथ मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के लिए मंदिर परिसर के बाहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्त घंटों लाइन में खड़े होकर बाबा का आशीर्वाद लेते दिखे। मंदिर प्रशासन के अनुसार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।