सादाबाद: जलेसर रोड पर गौड़ मैरिज होम के पास कार और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत, परिजनों ने कराई रिपोर्ट
रसीदपुर निवासी मनवीर सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। जलेसर रोड पर एक कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी थी, जिसमें चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय मनवीर सिंह की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा आरोपी कार चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर कार्यवाही की मांग की है