लोहरदगा: मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना: छूटे लाभुकों के लिए 19-20 जून को लोहरदगा में विशेष कैंप
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना से वंचित रह गए लाभुकों को योजना से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने जानकारी दी कि 19 और 20 जून 2025 को जिले के सभी प्रखंडों और नगर परिषद क्षेत्र में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।