लोहरदगा: विक्टोरिया तालाब का नाम बदलने को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपा
लोहरदगा भाजपा जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किंडो से मुलाकात कर विक्टोरिया तालाब का नाम बदलने की मांग की। जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आजाद भारत में अब भी तालाब का नाम “विक्टोरिया” जैसी विदेशी शासक के नाम पर होना बेहद पीड़ादायक है।