शिवपुरी नगर: शिवपुरी में कल सुबह 5 घंटे गुल रहेगी बत्ती:फतेहपुर,मनियर और बस स्टैंड सहित कई इलाकों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली कटौती
शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस का कार्य किए जाने के कारण गुरुवार, 4 जून को बिजली कंपनी द्वारा विद्युत कटौती की जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 33 केवी फतेहपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले 11 केवी न्यू बस स्टैंड, मनियर और 11 केवी फतेहपुर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद रहेगा।