मोतिहारी डॉ राधाकृष्णन सभागार में सदर अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी निशान्त सिहारा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समीक्षा में पाया गया कि सदर अनुमंडल अंतर्गत माह जून का लगभग 60% खाद्यान्न का वितरण कर लिया गया है। लाभुकों का लगभग 84% e-KYC भी पूरा हो चुका है।