अनगड़ा: अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र के लाभुकों के खाते में आई मैया सम्मान योजना की राशि
Angara, Ranchi | Apr 5, 2026 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र के लाभुकों के मध्य मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के कुल 16701 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹2500 प्रति लाभुक राशि का भुगतान कर दिया गया है। यह जानकारी आज रविवार को शाम 6:00 बजे दी गई।