निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में घर के बाहर से चंद सेकंड में Hero CD Deluxe चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर, पुलिस जांच में जुटी
बुधवार रात 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा कस्बे के अग्रसेन नगर में रात करीब 8:15 बजे अज्ञात बदमाश मंगल बिंदल के घर के बाहर खड़ी Hero CD Deluxe बाइक चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।