शिवपुरी नगर: टोडा में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, छेड़छाड़ और लूट; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
शिवपुरी जिले के थाना करैरा अंतर्गत ग्राम टोडा में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही कुछ दबंगों ने घर में अकेली मौजूद दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया। पीड़ित महिलाओं ने आज बुधवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित रिंकी यादव और रंजना यादव ने बताया कि 30 जून को जब उनके पति काम के सिलसिले में बाहर गए।