परिहार: एसएसबी ने नशीली दवा के साथ आरोपी को पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा
बेला थाना क्षेत्र के कन्हमां एसएसबी कैंप के जवानों ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हमां गांव निवासी शमशाद शाह के रूप में हुई है। एसएसबी ने उसके पास से 92 नशीली टैबलेट और 13 बोतल कफ सिरप बरामद किया है। बताया गया कि सीमा स्तंभ संख्या 313/2 के समीप नशीली दवा बेचने की सूचना पर छापेमारी की