कालपी: शेखपुर बुलदा मदारपुर गांव में बिजली विभाग ने बिना सूचना के पूरे गांव की काटी बिजली, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण
Kalpi, Jalaun | May 26, 2026 कालपी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, शेखपुर बुलदा मदारपुर गांव में विभाग ने बिना सूचना पूरे गांव की बिजली काट दी, भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान हैं और पानी की भी भारी किल्लत हो गई है, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभों से केबल काट दी, वही मंगलवार दोपहर 3:30 बजे एसडीएम से शिकायत की है।