डौण्डीलोहारा: देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की हुई मौत
बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरीडीह के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद तीनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।