मंडला: प्राइवेट बस स्टैंड पर बिना चालक के चल पड़ी बस, हाथ-ठेले से टकराई, बड़ा हादसा टला
Mandla, Mandla | Jul 3, 2026 शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर गुरुवार रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां खड़ी एक बस अचानक बिना चालक के चल पड़ी और अनियंत्रित होकर सामने खड़े एक हाथ-ठेले से टकरा गई। घटना से बस स्टैंड परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड पर खड़ी बस अचानक आगे बढ़ने लगी। उस समय बस में कोई चालक मौजूद नहीं था।