करपी: खजूरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
Karpi, Arwal | Aug 11, 2025 करपी थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक की मौत ट्रक बरामद।करपी इमामगंज मुख्य मार्ग पर खजूरी गांव के निकट सोमवार को सुबह 7:00 बजे सड़क दुर्घटना में बंसी प्रखंड के कस्तूरी पुर निवासी 30 वर्षीय श्याम पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था जिसे करपी थाना अध्यक्ष ने पीछा कर पकड़ लिया।