आनंदपुरी: आनंदपुरी कस्बे के मुख्य दाहोद मार्ग पर महुआ के पेड़ में भीषण आग, ट्रांसफार्मर और पेट्रोल पंप पर मंडराया खतरा
आनंदपुरी क्षेत्र के मुख्य दाहोद मार्ग पर स्थित एक कई वर्षों पुराने महुआ के पेड़ में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ के ठीक पास बिजली विभाग का मुख्य ट्रांसफार्मर स्थापित होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर बन गई थी और आग के ट्रांसफार्मर तक पहुंचने का खतरा लगातार बना हुआ था।